वाराणसी। मुंबई से आए दो प्रवासियों में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सारनाथ के दनियालपुर और चौबेपुर के छितौना के रहने वाले हैं। दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को मुंबई में फल विक्रेता चौबेपुर के छितौना गांव का 18 वर्षीय युवक और मुंबई में ही चांदी की मूर्ति बनाने वाले सारनाथ के दनियालपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चौबेपुर का युवक ट्रक और सारनाथ का युवक ट्रेन से वाराणसी आया था। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 166 हो गई है, जबकि 70 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। उधर, दनियालपुर को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। जिले में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 82 हो गई है। इसमें 24 ग्रीन जोन, 16 ऑरेंज और 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में हैं।