पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल में मंगलवार को सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 सीसी कैमरे और 20 स्पीकर लगाए गए। इसके साथ ही जगह जगह तीन एलईडी टीवी भी लगाई गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल में मंगलवार को सुरक्षा और सुविधा के लिए 80 सीसी कैमरे और 20 स्पीकर लगाए गए। इसके साथ ही जगह जगह तीन एलईडी टीवी भी लगाई गईं। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ आर के सिंह ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा के लिए 40 कैमरे से बढ़ाकर 80 कैमरे जगह-जगह लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही 20 स्पीकर हर विभाग सहित ओपीडी, ट्रामा और महिला विंग के साथ साथ पूरे परिसर में लगाए गए हैं। ताकि किसी भी सूचना या संदेश को आसानी से पूरे अस्पताल में दिया जा सके। एलईडी टीवी द्वारा जगह-जगह कैमरे या प्रोग्राम देखने के लिए लगाया गया है। साथ ही अस्पताल को 6 सेक्शन में बांट दिया गया है। जिसकी निगरानी सीएमएस कार्यालय स्थित एक कमरे से की जाएगी।