चंदौली जनपद में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी बृहस्पतिवार को एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पुलिसकर्मी इस समय पीआरवी-112 में तैनात है। इससे पूर्व थाने में तैनाती के दौरान अलीनगर ब्लॉक पर आयोजित कैंप में पुलिसकर्मी ने 22 फरवरी 2021 को टीके की पहली डोज ली थी। वहीं जब वैक्सिन की दूसरी डोज लगवाने 22 मार्च को पहुंचे तो आशंका पर जांच कराया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि वह कोरोना संक्रमित हैं। पुलिसकर्मी ने कहा कि मुझे कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।