फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मिले 929 संक्रमित, दो लोगों की मौत

Fri, 09 Apr 2021 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना जांच कराता युवक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार की शाम को 929 नए संक्रमित मरीज मिले। वाराणसी में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 929 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 27045 हो गई है। वाराणसी में अबतक कुल 22244 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में अब तक 397 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4404 है।

जिलाधिकारी बीमार, सीएम की बैठक में नहीं पहुंचे 
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा बीमार हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में भी वह नहीं पहुंचे। चर्चा है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं और होम आइसालेशन में हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर, जिलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


बरेका में 45 और बीएचयू में 15 संक्रमित

विज्ञापन

शुक्रवार को बरेका परिसर में रहने वाले  45 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें रेलवे कारखाना में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी शामिल हैं। उधर बीएचयू परिसर के होलकर हाउस में तैनात चार लोगों, अस्पताल की पैथोलॉजी में दो  स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों छात्रों समय कुल 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

नहीं थम रहा सिलसिला, 260 का रिकॉर्ड नहीं 
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकॉर्ड न मिलने की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक 8 दिन में 1002 मरीजों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है जबकि शुक्रवार को 260 और ऐसे मरीज मिले जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों की ना तो बातचीत हो पा रही है और ना ही कोई रिकॉर्ड मिल पा रहा है। ऐसे मरीज स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें