फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 244 नए संक्रमित मिले, पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से कम होता जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में जहां संक्रमण दर 15 से 18 प्रतिशत थी, वह कम होकर चार तक आ गई है। इस बीच बुधवार को 11951 सैंपल की रिपोर्ट में 244 नए मरीज मिले, जबकि पांच की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण कम होने की वजह से ही अस्पतालों में भी बेड की मारामारी जैसी स्थिति नहीं है। बुधवार को सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू में 45 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस और दीनदयाल अस्पताल में तीन-तीन, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही आईआईटी, पांडेयपुर, सिकरौल, महमूरगंज, सिगरा सहित अलग-अलग जगहों से कोरोना के संक्रमित मिले। 881 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 100 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब कुल संक्रमित 79855 में 74509 डिस्चार्ज, 710 की मौत के बाद 4636 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें