फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हाहाकारः वाराणसी में 10 लोगों ने गंवाई अपनी जान, तीन मंडलों में 4529 संक्रमित मरीज मिले

Sun, 18 Apr 2021 09:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विंध्य, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में 4529 लोग पाजिटिव मिले , 32 की मौत
रविवार को वाराणसी में पाजिटिव मरीजों की संख्या 1597 रही
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या  कितनी तेजी से बढ़ रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाराणसी में कोरोना  की जांच कराने वाला हर चौथा व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। रविवार को संक्रमण से दस लोगों की मौत हो गई वहीं 1597 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। 

विज्ञापन


पूर्ण बंदी केबीच रविवार को विंध्य, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल में 4529 लोग पाजिटिव मिले हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में कई दिनों से दो हजार से ऊपर चल रहा संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को कुछ नीचे आया। यहां 1597 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं बलिया में 484, सोनभद्र में 415, जौनपुर में 394, मिर्जापुर में 367, गाजीपुर में 363, चंदौली में 328, आजमगढ़ में 231, भदोही में 178, मऊ में 172 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा वाराणसी में 10, आजमगढ़ में 8, सोनभद्र में 5, चंदौली में 4, जौनपुर-मिर्जापुर में 2-2 और बलिया में 1 मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें