फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखेंगे कूलर

विज्ञापन
तेज धूप के कारण भदैनी ​स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्म को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर । अमर
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बिजली निगम ने उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मरों को ''''ओवरहीटिंग'''' से बचाने के उपाय किए हैं। निगम की ओर से अलग-अलग उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए वाटर कूलर लगाने की पहल की गई है।
विज्ञापन

एसडीओ नीरज बिंद ने बताया कि यह एक एहतियाती व्यवस्था है। गर्मियों में जहां एक ओर ऊर्जा की खपत से ट्रांसफार्मर गर्म हो जाते हैं, वहीं इससे कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है। किसी भी संभावित समस्या का समाधान करने के लिए पहले से उपाय किए गए हैं। इसके तहत पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाकर ठंडी हवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रानीपुर, शंकुधारा, भदैनी, डीपीएच वाराणसी समेत अन्य उपकेंद्रों पर कूलर लगाए गए हैं। कूलिंग के लिए इसमें बर्फ की सिल्लियां भी डाली जा रही हैं।

तेज धूप के कारण भदैनी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्म को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर । अमर

तेज धूप के कारण भदैनी स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्म को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर । अमर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें