फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह : कैंपस में परिधान ले सकेंगे 4 कॉलेज के विद्यार्थी, सात दिन तक बंटेगा उत्तरीय-साफा; जानें खास

Fri, 06 Dec 2024 11:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दीक्षांत समारोह के लिए बीएचयू में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन के लिए छात्र-छात्राएं भी अपने-अपने स्तर से संबंधित कामों में लगे हुए हैं। परिधान वितरण की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सात दिसंबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
बीएचयू में चल रहीं दीक्षांत समारोह की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। 14 दिसंबर को होने वाले समारोह में पदक, उपाधि पाने वाले विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत परिधान (उत्तरीय-साफा) का वितरण संकायों में से करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनके कैंपस से ही परिधान मिल जाएगा। विश्वविद्यालय का 104वां दीक्षांत समारोह 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। अब जबकि आठ दिन बचे हैं, ऐसे में परीक्षा विभाग की ओर से पदक, उपाधि पाने वालों की फाइनल सूची तैयार करने के साथ ही परिधान वितरण की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। 

इस बार छात्राओं के लिए लाल बॉर्डर के साथ सफेद साड़ी और छात्रों को सफेद कुर्ता-पैजामा या फिर धोती पहनना होगा। 7 से 13 दिसंबर तक सभी छात्रों को उत्तरीय-साफा दिया जाएगा। परीक्षा विभाग की ओर से संकायवार परिधान लेने वालों की अपडेट सूची तैयार करवाई जा रही है। वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवीपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए उनके कैंपस में ही परिधान भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 हजार को उपाधि   450 को मिलेंगे पदक 
स्वतंत्रता भवन में होने वाले समारोह में इस बार स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध सहित अन्य पाठ्यक्रमों से जुड़े 16 हजार विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा 450 को पदक दिया जाएगा। 425 गोल्ड और 25 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। विवि की ओर से 7 दिसंबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक के बाद पदक, उपाधि पाने वालों की सूची पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। 

रोज 2 घंटे की क्लीनिक में दूर होगा परीक्षा का तनाव
बीएचयू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा से जुड़े तनाव के प्रबंधन को लेकर खास पहल की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा तनाव प्रबंधन क्लीनिक की शुरुआत की  है। छात्र कल्याण केंद्र में सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार तक) दो घंटे की क्लीनिक में विद्यार्थी विशेषज्ञों से खुलकर परीक्षा संबंधी तनाव पर चर्चा करेंगे। 

बोले अधिकारी
मुख्य परिसर के विद्यार्थियों को संकायों से परिधान वितरित किया जाएगा। कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए उनके कैंपस में ही वितरण की व्यवस्था करवाई गई है। विद्यार्थियों को परिधान शुल्क की रसीद दिखानी होगी। वितरण से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करवाई जा रही हैं। चरणबद्ध तरीके से परिधानों का वितरण होगा। - प्रो. एनके मिश्रा, परीक्षा नियंता, बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें