इन मेधावियों को भी मिलेंगे एक से ज्यादा मेडल
इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के अथर्व भट्ट को सात मेडल और प्राइज मिलेंगे। सिविल इंजीनियरिंग के नव्वय ढिंगरा को छह मेडल व प्राइज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र सार्थक शर्मा को पांच मेडल व प्राइज, मैटलर्जी इंजीनियरिंग की छात्रा अनुष्का भारद्वाज को पांच मेडल व प्राइज, सिरामिक इंजीनियरिंग की पूर्वी देसाई को चार गोल्ड व प्राइज और फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र को चार गोल्ड व प्राइज से नवाजा जाएगा।
उत्तरीय और सदरी के लिए देने होंगे 1500 रुपये
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले उपाधिधारकों को एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। 28 अक्तूबर को 12 दीक्षांत बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में होगा। इससे पहले 27 अक्तूबर को वहीं पर रिहर्सल होगा। दीक्षांत में आने वालों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। छात्रों के लिए क्रीम कलर का धोती-कुर्ता, कुर्ता-पायजामा के साथ सदरी और उत्तरीय होगा। वहीं, छात्राओं को क्रीम कलर के सलवार-कमीज या साड़ी के साथ सदरी पहनना होगा। उत्तरीय और सदरी के लिए 1500 रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन वेबसाइट पर दिया गया है।
दीक्षांत में 250-150 रुपये में रूम की व्यवस्था
दीक्षांत में मेडल और उपाधि पाने वाले छात्र और छात्राओं के लिए संस्थान में ही रहने की भी व्यवस्था की गई है। 250 रुपये में हॉस्टल रूम और 150 रुपये में कॉमन रूम में एक बेड दिया जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ही बुकिंग होगी।