आईआईटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गवाही अंतिम दौर में
फास्ट ट्रैक (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में मंगलवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। एयरटेल लिमिटेड के नोडल अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दर्ज की गई। अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।
मामले में आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से अधिवक्ता ने जिरह की है। एक और गवाह कौशलेंद्र त्रिपाठी की जिरह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरी कराई गई। अभियोजन की तरफ से गवाही का अंतिम दौर चल रहा है।
यह घटना दो नवंबर 2023 की रात बीएचयू परिसर में हुई थी। आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने लंका थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान बृज एनक्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर निवासी कुणाल पांडेय, जिवधिपुर, बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल का नाम सामने आया था। इन तीनों को आरोपी बनाया गया था।