फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान सरकार के सहयोग से काशी में बनेगा कन्वेंशन सेंटर

Sat, 17 Dec 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भारत-जापान - फोटो : ANI
विज्ञापन
 नगर निगम प्रेक्षागृह को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक कन्‍वेंशन सेंटर के रूप में निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इसके लिए जापान सरकार ने जायका के तहत 140 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने पर अपनी सहमति दे दी है। शनिवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर राम गोपाल मोहले और जापानी दल ने डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को देखने और मंथन के बाद निर्णय लिया। जल्द ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। बता दें 12 दिसंबर 2015 को जापानी पीएम शिंजो अबे बनारस दौरे से ठीक एक दिन पहले नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद कनवेंशन सेंटर के निर्माण में सहयोग करने की घोषणा की थी। तब से इस पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा था।
विज्ञापन


इस सेंटर में काशी की विरासत, धरोहरों, कला, संस्कृति को सहेजने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों को आयेाजित किया जा सकेगा। मेयर राम गोपाल मोहले ने बताया कि इस सेंटर का निर्माण जापान की कंपनी कराएगी।

इसके प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। जिसका प्रारूप तैयार कर जनवरी में नगर निगम में रखा जाएगा। इसके बाद उसे केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से गठित उच्चस्तरीय कमेटी की दिल्ली में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। कमेटी में महापौर और नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही सदस्य हैं।
विज्ञापन


ये होगी सुविधाएं
प्रेक्षागृह, तीन सभा कक्ष, एक बड़ा एक्जिविशन हाल, एक सिटी कमांड एंड कंट्रोल रूम, एक फूड कोड, म्यूजिम हाल, डबल बेसमेंट पार्किगिं होगी। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम करने की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। वहीं काशी की धरोहर, नृत्य, संगीत, संस्कृति, गंगाघाट को सहेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें