नोटबंदी के 38 दिन बाद 2700 करोड़ कैश भेजने के साथ ही आरबीआई ने बैंकों को दी जाने वाले धन की सूची भी भेजी है। बैंकों के व्यवसाय को इसका आधार माना गया है। जिसका जितना बिजनेस हैं, उसे उतना अधिक कैश दिया गया है।
बैंकिंग सूत्रों की माने तो इस बार वितरण की व्यवस्था में बदलाव आरबीआई ने किया है। अब तक करेंसी चेस्ट में रुपये आने के बाद यहीं से वितरण किया जाता रहा है, जिसको लेकर सवाल उठ रहे थे। वाराणसी में 27 राष्ट्रीयकृत, 14 निजी बैंक और एक ग्रामीण बैंक के साथ 42 बैंकों की 431 शाखाएं हैं।
इसके पहले जब आरबीआई की ओर से करेंसी दी जाती थी, वितरण के लिए कुछ प्रमुख बैंकों का ही नाम होता था। इस बार सभी बैंकों की सूची भेजने के साथ ही उन्हें दिए जाने वाले रुपयों का भी जिक्र किया गया है।
इसमें बैंकों के व्यवसाय के हिसाब से रुपये बांटे गए हैं। इसमें कुछ को जिले के लिए तो कुछ को वाराणसी परिक्षेत्र से जुड़ी शाखाओं के लिए मिला है। जानकारों की मानें तो नई व्यवस्था से बैंकों की मनमानी पर रोक लगेगी।
बैंकों को मिला धन
एसबीआई 400 करोड़
यूबीआई 80 करोड़
पीएनबी 150 करोड़
बैंक ऑफ बड़ौदा 80 करोड़
एचडीएफसी 100 करोड़
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक 40 करोड़
धनलक्ष्मी बैंक 02 करोड़
करूर वैश्य बैंक 02 करोड़
(इसके अलावा अन्य बैंकों को भी अलग-अलग धनराशि आवंटित की गई है)