फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में विवादित पोस्टर जारी, कंगना को दिखाया द्रोपदी, मोदी को भगवान श्रीकृष्ण

Fri, 11 Sep 2020 01:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विवादित पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभिनेत्री कंगना रणौत और शिवसेना के बीच विवाद को लेकर लोग मुखर हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कंगना को व्यापक समर्थन भी मिल रहा है। भाजपा महिला नेताओं की ओर से तो शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दी गई है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में शुक्रवार को एक वकील की ओर से जारी पोस्टर खासा चर्चा का विषय बना गया। संपूर्णानंद इलाके में लगे पोस्टर में कंगना रणौत को द्रोपदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कंगना की रक्षा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के रूप में दर्शाया है। साथ ही कौरव दरबार दिखाया है।
विज्ञापन

कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
पोस्टर जारी करने वाले श्रीपति मिश्रा ने बताया इस समय कंगना ने अपने आप को जोखिम में डालकर हर महिला की आवाज को बुलंद किया है। महाराष्ट्र में शिवसेना के इशारे पर बीएमसी की ओर से कंगना के दफ्तर को तोड़ दिया गया है। ऐसी कार्रवाई किसी महिला के विरुद्ध द्वेष पूर्ण है। हालांकि पोस्टर जहां लगाया गया था,अब वहां से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें