फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सवालों के घेरे में निर्माण कार्य, नवनिर्मित पंचायत सचिवालय की सीढ़ी भरभरा गिरी

Wed, 12 Feb 2025 08:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पंचायत सचिवालय भवन की नवनिर्मित सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके बाद सवाल खड़े होने लगे। गनीमत ये रही कि इसके नीचे बच्चे नहीं थे वरना हादसा बड़ा हो जाता। प्रशासनिक अमले से जांच की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
गिरी हुई नवनिर्मित सीढ़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव विकास खण्ड में ग्राम पंचायत चिरईगांव के कम्पोजिट विद्यालय परिसर में नवनिर्मित पंचायत सचिवालय भवन की सीढ़ी बुधवार को दोपहर बाद अचानक भरभरा कर जमीदोंज हो गई। सार्वजनिक अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद था फिर भी भवन के कमरे में गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही की बच्चे बाल बाल बच गए।

विज्ञापन

 

पिछले 20 दिन पूर्व बनकर तैयार हुए भवन से कुछ दिन पूर्व बॉस- बल्ली,पटरा निकाला गया था। मौके पर मौजूद राकेश मौर्य, भानु प्रसाद, कुश मौर्य ,विद्या सागर मौर्य इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का परिणाम है कि निर्माण के बर्फ एक सप्ताह तक सीढ़ी टिक नहीं पाई है। भवन निर्माण में धांधली की गई है इसकी जांच होनी चाहिए।


हालांकि जांच के बाद ही सीढ़ी गिरने के कारण का पता चल पाएगा।लेकिन ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो में मानक की अनदेखी और वित्तीय अनियमितता पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रहा है।जबकि विकास खण्ड की तीन ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पाए जाने के कारण सम्बंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी ने रोक लगा दिया है।इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में जांच चल रही है जिसमें ग्राम पंचायत चिरईगांव भी शामिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें