फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constitution Day of India 2022: संविधान दिवस के मौके पर रेल कमर्चारियों और अधिकारियों ने ली शपथ

Sat, 26 Nov 2022 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय संविधान दिवस के मौके पर उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को विविध आयोजन हुए। इनमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने शपथ ली। संविधान की उद्देशिका पढ़कर महिलाओं का सम्मान करने, आपसी संवाद के माध्यम से अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
रेलकर्मियों ने ली संविधान की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान दिवस के मौके पर रेल कमर्चारियों एवम अधिकारियों ने शपथ लिया। उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को विविध आयोजन हुए। इनमें सरकारी कर्मचारी, अधिकारी से लेकर आमजन की सहभागिता रही। लोगों ने संविधान का सम्मान करते हुए एकता-बंधुता बरकरार रखने की शपथ ली। संविधान की उद्देशिका पढ़कर महिलाओं का सम्मान करने, आपसी संवाद के माध्यम से अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढसंकल्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने स्टेशन निदेशक  गौरव दीक्षित के साथ सभी रेल कमर्चारियों एवम आरपीएफ के जवानों को संविधान अध्यर्पित करने के बारे बताया तथा शपथ दिलाया। एडीआरएम ने रेलकर्मियों को संविधान की उद्देशिका पढ़कर सुनाई। भारतीय संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करने एवं स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें