फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में पंखा लेकर गुजारी रात: काशी में दिन भर ट्रिपिंग, 20 काॅलोनियों में एक फेज बिजली; 915 मेगावाट पहुंची खपत

Sat, 23 May 2026 11:07 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Electricity Crisis in Varanasi: वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन-रात हो रही अघोषित कटौती के कारण घरों में उमस और गर्मी से हाल बेहाल है। कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
वाराणसी में दिन भर ट्रिपिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: भीषण गर्मी के बीच बिजली की ट्रिपिंग का खेल जारी है। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिन और रात में ट्रिपिंग होती रही। शहर की 20 से अधिक कॉलोनियों में एक ही फेज बिजली मिलने से लोग परेशान रहे। लोगों की रातों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे बिजली निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं परेड कोठी के पास तार टूटकर गिर गया।

विज्ञापन


मई महीने में 20 तारीख को सर्वाधिक 915 मेगावाट तक बिजली खपत पहुंचने के बाद पिछले दो दिनों में खपत में मामूली कमी आई है, लेकिन बिजली आपूर्ति से जुड़े उपकरण अब भी दगा दे रहे हैं। 

बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद से शुक्रवार सुबह तक ककरमत्ता, भिटारी, कैंट, सिंधुरिया नगर कॉलोनी, महेशपुर, शिवाजीनगर कॉलोनी, कृष्णानगर, रानीपुर और कंदवा समेत कई इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं, शुक्रवार को दिन में लहरतारा, शिवदासपुर, कबीरमठ, हेडगेवार नगर और सेंट जॉन्स कॉलोनी मड़ौली में सबसे अधिक ट्रिपिंग हुई। 

विज्ञापन

उधर, डीह बाबा फीडर के पास 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जबकि रात 10 बजे परेड कोठी के पास तार टूटकर गिर गया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। न्यू कॉलोनी ककरमत्ता और चौरा माता मंदिर के पास ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण कई इलाकों में एक ही फेज बिजली मिल रही थी। इससे लोगों के घरों में कूलर और एसी पूरी क्षमता से नहीं चल सके।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर का डीओ जोड़ने में लगे तीन घंटे
सारनाथ। घुरहूपुर में शुक्रवार रात आठ बजे ट्रांसफॉर्मर का डीओ उड़ गया। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र को दी। उपकेंद्र पर फोन करने पर उन्हें बताया गया कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में करीब तीन घंटे लगेंगे। इससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें