फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एक तरफा प्यार में हारा सिपाही, प्रेमिका ने मिलने से किया मना तो खाया जहर

Sun, 29 Mar 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में तैनात एक सिपाही ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के महाराजगं का रहने वाला धर्मेंद्र (26) तीसरी पाली में ड्यूटी के दौरान ज्ञानवापी परिसर के नीलकंठ प्वाइंट पर तैनात है। रविवार सुबह अपने घर से आकर लक्सा थाना क्षेत्र के श्रीनगर कालोनी के पार्क में जाकर जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

लक्सा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेश राय तुरंत सिपाहियों के साथ नजदीकी अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडलीय अस्पताल ले गए और एडमिट कराया। फिलहाल सिपाही की हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र 2019 बैच का सिपाही है। उसी बैच की महिला सिपाही और बड़े भाई की साली से उसका एक तरफा प्रेम था। आज ड्यूटी समाप्त होने के बाद आदमपुर थाने में तैनात महिला सिपाही से मिलने गया था, मिलने से इंकार करने के बाद मायूस धर्मेंद्र ने श्रीनगर कॉलोनी के पार्क में जाकर जहर खा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें