फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में बैरक में सोते समय कांस्टेबल की मौत, जताई जा रही ये आशंका

Tue, 22 Sep 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
कान्स्टेबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिल के मड़िहान थाने पर तैनात सिपाही की सोमवार की रात बैरक में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों के मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सांप के काटने से मौत हुई है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर निवासी रमाशंकर यादव(45) पुत्र समरजीत यादव की मड़िहान थाने पर तैनाती थी। सोमवार रात भोजन करने के बाद बैरक में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह छह बजे अचेत अवस्था में मिलने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया।


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सर्पदंश से मौत हुई है। मड़िहान थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें