फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 04 Jun 2020 07:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कस्बे में गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

देवरिया जिले के मईली थाना क्षेत्र के कसिली गांव निवासी शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा(28) पुलिस विभाग में सिपाही के पद तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली पर थी। तीन दिन के अवकाश के लिए उसने सीओ के समक्ष आवेदन किया था।


बुधवार की रात उसके आवेदन पर अवकाश स्वीकृत हो गया। जिस पर वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बुलेट बाइक से घर जाने के लिए निकला। अभी वह जीयनपुर कस्बे में ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सिपाही शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दिन में 11 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक 2016 में सिपाही पद पर तैनात हुआ था और अभी सात मार्च 2020 को उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें