फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे में फंस कर घायल बाज को बचाने 60 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा सिपाही

Thu, 30 Jan 2020 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन

चाइनीज मांझे में फंस कर पेड़ पर तड़प रहे बाज को बचाने में सिपाही ने बृहस्पतिवार को अहम भूमिका निभाई। वहां मौजूद लोगों ने उसे खूब शाबाशी दी और घायल बाज को उपचार के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस आफिस परिसर में कई पेड़ लगे हैं। उनमें से एक पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसा बाज पंख फड़फड़ा रहा था, लेकिन उड़ नहीं पा रहा था। पुलिस आफिस में तैनात आरक्षी राम आसरे सिंह बाहर निकले तो उनकी नजर घायल बाज पर पड़ी।

बगैर देरी किए वह करीब 60 फीट ऊंचाई पर फंसे घायल बाज को उतार कर नीचे ले आए। राम आसरे के पक्षी प्रेम और बहादुरी की मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। रामआसरे ने कहा कि बाज को तड़पते देखकर उनसे रहा नहीं गया। सभी को पक्षियों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें