फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा लालपुर मस्जिद से अनौला तिराहे तक प्रस्तावित 35 फीट सड़क चौड़ीकरण को लेकर रविवार को छोटा लालपुर स्थित लॉन में क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। इसमें पांडेयपुर के पार्षद अशोक मौर्य, रमरेपुर के पार्षद संजय जायसवाल, व्यापार मंडल के नेता हृदय गुप्ता ने लोगों से चौड़ीकरण के दौरान होने वाली समस्याओं और उनकी आपत्तियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में लाल निशान की जद में आए मकानों को नहीं तोड़ने और दुकानों को नुकसान से बचाने की मांग उठी। इस पर पार्षद अशोक मौर्य ने कहा कि किसी का मकान नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन मकानों और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लगाए गए टीन शेड और सीढ़ियों को हटाना होगा। इस पर कुछ लोगों ने सहमति जताई, जबकि कुछ ने इन्कार कर दिया। उन्होंने लोगों से समाज हित में कम से कम 30 फीट तक सड़क चौड़ीकरण में सहयोग करने की अपील की। ताकि सड़क के साथ नाली और पटरी भी बनाई जा सके। नेताओं ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से पांडेयपुर क्षेत्र में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। डीडीयू अस्पताल के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज तक मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें