फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: राहुल-प्रियंका के समर्थन में सड़क पर कांग्रेसी, लोकतंत्र का काला दिवस मनाया; सरकार विरोधी नारेबाजी

Thu, 08 Oct 2026 05:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे। पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना-प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में लोकतंत्र का काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और विरोध जताया और कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने जंतर-मंतर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

जमकर की नारेबाजी

इसी मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से आठ अक्टूबर को काला दिवस मनाने का निर्णय दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान नेताओं की हिरासत के विरोध में लिया गया था। 

दिल्ली में सात अक्टूबर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस दौरान मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, तौफीक खान, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, तरुण पांडेय, भवानी शरण सिंह, राहुल गुलाब राम, हम्मीर शाह, परमहंस सिंह राजपूत, नवीन पांडेय, कुलदीप वर्मा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, अमलेंदु पांडेय, अतुल दुबे, इंद्रजीत मिश्रा, दिलीप यादव, शिवेंद्र मिश्रा, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें