फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का विरोध: जेल में बंद नेताओं की जमानत को लेकर कांग्रेसियों का हंगामा, कलेक्ट्रेट हाउस पर प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट हाउस पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट गेट पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के मंत्रियों के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट गेट में अंदर जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस ने झड़प भी हो गई। प्रदर्शनकारी कांग्रेस के 9 नेताओं की रिहायी की मांग कर रहे हैं। जो उनकी जमानत को लकेर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को 9 कांग्रेस नेताओं की जमानत अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने स्वीकार कर ली थी।


अदालत ने आरोपी कांग्रेस नेताओं को 25-25 हजार के दो जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया। लेकिन परवाना पर एसीएम द्वारा सिग्नेचर नहीं किया जा रहा है। इससे जमानत की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 3 अक्टूबर को वारणसी का दौरा किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के बाहर स्मृति ईरानी का काफिला रोक कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने, रास्ता रोकने, सरकार विरोधी नारा लगाने, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें