वाराणसी में जवाहर नगर विस्तार में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रवींद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम पहुंचे। पुलिस की तरफ से आगे जाने से रोके जाने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।
कोरोना महामारी के बीच बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा। वाराणसी में जवाहर नगर विस्तार में स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता रवींद्रपुरी स्थित कीनाराम आश्रम पहुंचे। संसदीय कार्यालय जाने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की जुटने की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स बल के साथ एसीपी भेलूपुर और मजिस्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेसी पीएम के संसदीय कार्यालय जाने के लिए हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने सभी को आगे जाने से रोक दिया। रोके जाने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। काफी जदोजहद के बाद किसी तरह प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन मजिस्टेज को सौंप कर वापस लौट गए।
प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि सरकार की बेरुखी के कारण रोजाना महंगाई दर बढ़ती जा रही है। इस हालात में गरीबों और सामान्य लोगों की स्थिति बिगड़ती जा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष , रामनगर पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा,शैलेंद्र सिंह, विश्वनाथ कुंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे हैं।