फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने निकाली संघर्ष यात्रा

Thu, 17 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड पर केस के विरोध में बुधवार को कांग्रेस महानगर के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने टाउनहाल से मलदहिया स्थित पटेल मूर्ति तक संघर्ष यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व सांसद डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सुब्रमणिह्म स्वामी के जरिए नेशनल हेराल्ड का मुद्दा उभारा गया है। विदेशी शक्तियों के दबाव में मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड मामले को सामने लाकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मुकदमे लादकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रीमिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला और ललित मोदी के फरार होना नहीं दिखाई दे रहा है।
पीएम विदेश घूम रहे हैं और देश की गरीब जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है। संघर्ष यात्रा टाउनहाल से कबीरचौरा होते हुए लहुराबीर से मलदहिया चौराहे तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में सभी मूर्तियों पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर मणिशंकर पांडेय, दिग्विजय सिंह, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कपूर, साबिरा बेगम, गुलशन अंसार,  सुनील मोहन, हाजी रईश अहमद, संजय चौबे, रामसुधार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें