फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ः प्रबंध शास्त्र और विज्ञान संकाय बने संस्थान

Thu, 17 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो संकायों को संस्थान का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन

बीएचयू के विज्ञान और प्रबंध शास्त्र संकाय अब संस्थान बन गए हैं। इसका अध्यादेश बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। विद्वत परिषद में इसका अनुमोदन पहले ही हो चुका है।
इसके साथ ही दोनों संस्थानों में निदेशकों की जिम्मेदारी वहां के डीन को ही दे दी गई है। निदेशक की नई नियुक्ति होने तक प्रो. एके श्रीवास्तव विज्ञान संस्थान के निदेशक होंगे वहीं प्रो. आरके पांडेय प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दो नव स्थापित संस्थानों के बाद अब यहां छह संस्थान हो गए हैं।
इसमें चिकित्सा विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बाद अब विज्ञान संस्थान और प्रबंध शास्त्र संस्थान शामिल हो गए हैं।
 उधर कृषि विज्ञान संस्थान के तहत नव स्थापित फैकल्टी ऑफ वेटैरिनरी एंड एनिमल साइंसेज के डीन की भी नियुक्ति कर दी गई हैं।
यहां वेटेनरी एंड माइक्रो बायोलॉजी की प्रो. रमादेवी निमनपल्ली यहां की नई डीन होंगी।
 इस तरह अब बीएचयू में 16 संकाय हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें