फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसः AICC और PCC की सूची जारी, इनको मिली जगह, ये हुए बाहर

Sat, 17 Mar 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
congress logo
कांग्रेस के राष्ट्रीय (एआईसीसी) और प्रदेश कमेटी (पीसीसी) के लिए चयनित सदस्यों की सूची जारी हो गई। सूची में आधा दर्जन से अधिक नए चेहरों को जगह दी गई है। पहली बार औरंगाबाद हाउस का वाराणसी की सूची से पत्ता साफ हो गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 7
congress
माना जा रहा है कि रामनगर नगर पालिका के चुनाव नतीजे के कारण निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को पीसीसी में शामिल किए जाने को जिले में एक पद-एक व्यक्ति की शुरुआत मानते हुए दोनों पदों पर नई नियुक्ति के संकेत मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस
गुरुवार को चस्पा सूची में एआईसीसी में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अनिल श्रीवास्तव और सय्यद अब्बास मुर्तजा शम्सी को जगह दी गई है। औरंगाबाद हाउस से राजेशपति त्रिपाठी का नाम इस बार काट दिया गया है।

 

4 of 7
Karnataka Congress
हालांकि उनके बेटे और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को मिर्जापुर से एआईसीसी में जगह मिल गई है। मणिशंकर पांडेय और रत्नाकर पांडेय भी छुट्टी कर दी गई है। मेयर पद के चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के इनाम के तौर पर शालिनी यादव को पीसीसी सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन

5 of 7
कांग्रेस
रामनगर नगर पालिका की अध्यक्ष रेखा शर्मा को एक बार फिर जगह दी गई है। सतीश चौबे, प्रमोद पांडेय, एसएम सुल्तान को भी इसी में जगह मिली है। विजय शंकर मेहता, सतीश राय और बैजनाथ सिंह को पीसीसी में इस बार जगह नहीं मिली है।

 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस - फोटो : FILE PHOTO
पीसीसी में चिरईगांव ब्लाक से दिवाकर मिश्र, चोलापुर ब्लाक से सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, हरहुआ ब्लाक से विजय शंकर पांडेय, पिंडरा ब्लाक से राजीव राम, बड़ागांव ब्लाक से त्रिभुवन नारायण पांडेय, सेवापुरी से डॉ. टेक बहादुर सिंह, अराजी लाइन से दिलीप को जगह दी गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
congress
काशी विद्यापीठ ब्लाक से राजेश्वर पटेल, सारनाथ से पूनम कूंडू, काजी सादुल्लापुरा से अफरोज अहमद अंसारी, अलईपुरा से डॉ. वकास अंसारी, कटेहर से वसीम अंसारी, कालभैरव से प्रमोद पांडेय और सुंदरपुर से पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें