फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Wed, 25 Feb 2026 05:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वाराणसी में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन-ब-दिन इस मामले को लेकर सियासत गरमा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ षणयंत्र रचा जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में कहासुनी भी हुई। 
विज्ञापन




इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को केदारघाट स्थित विद्या मठ जाकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट की और कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया है। संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत समाज के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है। काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से दन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें