फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुरजेवाला मामले में अब 13 मार्च को होगी सुनवाई, 24 साल पुराना है मामला

Thu, 07 Mar 2024 05:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला मामले में अदालत में अब 13 मार्च को सुनवाई होगी। कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला 24 साल पुराना है। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 वर्ष पुराने संवासिनी प्रकरण में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला मामले में विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट अवनीश गौतम की अदालत में बुधवार को सुनवाई नही हो सकी। अब 13 मार्च को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला देकर बताया कि उनकी गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्रभावी है। इस मामले में स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में याचिका लंबित है। 

सुरजेवाला की तरफ से आरोप से डिस्चार्ज किए जाने का अनुरोध स्थानीय अदालत में किया गया है। इसके लिए केस डायरी और अन्य अभियोजन प्रपत्र की मांग की गई है। 
विज्ञापन


अदालत में सुरजेवाला के हाजिर नहीं होने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप नहीं बन पा रहा है। ऐसे में अदालत ने सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें