Varanasi News: इस दौरान युवाओं के विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकारी विभागों में खाली 30 लाख सरकारी पदों को भरने, देश भर में जातिगत जनगणना कराकर हिस्सेदारी दी जाएगी।
दिल्ली के जवाहर भवन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बीएचयू के एक छात्र ने सवाल पूछे। कहा कि क्या कारण है कि पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। इस पर राहुल ने कहा कि यह छात्रों को राजनीति से दूर रखने की कोशिश है। उनकी सरकार आई तो चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने अग्निवीर, प्रतियोगी परीक्षाओं और विश्वविद्यालयों के छात्रों से भरे हॉल में संवाद किया।
कहा कि अग्निविर योजना सेना को कमजोर कर रही है। उसे खत्म किया जाएगा। साथ ही पेपर लीक की समस्या का स्थाई निदान के लिए निजी संस्थानों को सौंपी गई जिम्मेदारी को सरकारी संस्थानों के जरिए कठोर कानून बनाकर हर प्रतियोगी परीक्षा के पेपर कराए जाएंगे।