कांग्रेस पांच न्याय पत्रों और 25 गारंटियों से देश की तस्वीर बदलेगी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बीते वर्षों में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और संवैधानिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है। ये बातें अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस के आह्वान पर मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कही गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पांच न्याय पत्रों और 25 गायेंटियों से देश की तस्वीर बदलेगी। उत्तर प्रदेश के लिए इस न्याय पत्र की प्रासंगिकता सबसे ज्यादा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद, छोटे खान, शशि भूषण दुबे आदि मौजूद रहे।