फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राज्यमंत्री दयाशंकर की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस, आचार संहिता के उल्लंघन का है मामला

Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राज्यमंत्री ने आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। अब इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय का किया निरीक्षण (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता लागू होने के बावजूद राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करने वाले यूपी सरकार के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की मुश्किल बढ़ सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। भाजपा नेता लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आयुष राज्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था। साथ ही निजी मेडिकल स्टोर का पर्चा बरामद किया था। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा है। उनका कहना है कि अभी राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया है। 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया था। यह भी आचार संहिता के दायरे में आता है, लेकिन प्रशासन स्तर से कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन दोनों मामलों में चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें