फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कांग्रेस नेता के सामने फूट- फूटकर रोई आनंद ज्योति सिंह की पत्नी, बोली- क्या कसूर था मेरे पति का

Tue, 09 Dec 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अजय राय मंगलवार को अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह के परिजनों से मिले। इस दौरान मृत अधिवक्ता की पत्नी फूट- फूटकर रोई। 
विज्ञापन
अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह के परिजनों से मिले अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को अधिवक्ता स्व. राजा आनंद ज्योति सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजा आनंद ज्योति सिंह की पत्नी फूट-फूटकर रोई और कहा कि क्या कसूर था मेरे पति का। वहीं अजय राय ने सरकार और पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि परिवार को एक साल से न्याय नहीं मिल रहा है। यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। कफ सिरप और देह व्यापार मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उच्चस्तरीय लोगों की भूमिका संदेहास्पद है। इसमें संलिप्त लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। इसकी जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। पुलिस जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन




अजय राय ने यह भी आरोप लगाया कि बिसरा रिपोर्ट को रोके रखने से साफ पता चलता है कि मामला दबाने की कोशिश की जा रही है। आश्वासन दिया कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। एक पूरा परिवार तबाह हो गया। नन्हें बच्चे, पत्नी भारती सिंह ,भाई गिरजेश सिंह, पिता उमेश सिंह, मां बेसहारा हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार का आरोप है कि बिसरा 30 तारीख को मिलने के बाद भी पुलिस ने उसे 9 दिन तक प्रयोगशाला में नहीं भेजा। इससे संदेह खड़ा हो गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अशोक सिंह, रोहित दुबे, परवेज खां, विनीत चौबे, सैय्यद आदिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें