वाराणसी में कांग्रेस का प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि बीजेपी अजय राय पर जिस तरह से हमला कर रही है, सवाल यह बनता है कि दोष क्या है? अजय राय ने महोबा में दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर आवाज को उठाया, इससे सत्ता को दिक्कत हो गई। एआई वीडियो को आधार बना कर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। कोई भी भाजपा कार्यकर्ता महोबा की बिटिया की बात नहीं करता। एनसीआरबी का डाटा बता रहा कि सबसे ज्यादा दुष्कर्म उत्तर प्रदेश में हर तीन घंटे में होता है। 24 घंटे में 100 से अधिक मामले होते हैं।
आगरा नगर निगम में टोरेंट का कर्जा माफ किया। उद्योगपति जानते हैं चंदा दो धंधा लो। ऐसा न करने पर ईडी, सीबीआई आदि लगा दी जाती है। 11 योजनाओ से तमाम जमीन लूटने का काम भाजपा कर रही। यह विकास गरीबों का नहीं बड़े पूंजी पतियों का हो रहा है। गंगा में 42 हजार करोड़ नमामि गंगे में डूब गए। नल से जल कि बात करने वाले को उन्ही के सांसद ने रोक लिया।
कोडिन सिरप के आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर नहीं चल पाया। आरोप लगाया कि पिछला चुनाव ईमानदारी से नहीं हुआ, नहीं तो पीएम गुजरात होते। जो नेता अजय राय के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। हमने भी इनकी कुंडली निकाली है। जो एजेंसी अजय राय की जांच कर रही है वही एजेंसी इन नेताओं कि भी जांच करे।
राघवेंद्र चौबे ने कहा कि बीजेपी ने एक कार्ड जारी कर कहा कि अजय राय आरोपी हैं। मेरे पास भी मुकदमे का डिटेल है। प्रतिकार यात्रा में शामिल जितने लोग थे सबके मुकदमे वापस हो गए केवल अजय राय पर मुकदमा है। गरीबों की आवाज उठा रहे थे तब मुकदमा दर्ज किया गया। जांच रविंद्र जायसवाल, दयालु, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश सिंह की भी हो। धर्मेंद्र पत्रकार से अरबपति हो गए, वो अब खुद को राय लिखते हैं पार्टी के दबाव में। राहुल और अजय का पुतला क्यों फुक रहे हो क्योंकि वो गरीबों के लिए आवाज उठा रहे। एक हफ्ते का समय दिया है। थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो हम कोर्ट जाएंगे। कांग्रेस भाजपा के मंत्री और विधायकों के अपराध का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी चौराहों पर नुक्कड़ नाटक होंगे।