जिसका डर था वही हुआ निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में भाग लेकर आये 3 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक तेलंगाना, एक आंध्र प्रदेश और एक गाजियाबाद का निवासी है। इसकी पुष्टि राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी दीपक पांडे ने की।
बताते चलें कि मुबारकपुर के मदरसे से बुधवार को निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होकर के लोटे 7 लोग पकड़े गए थे। सातों विभिन्न प्रदेशों और गाजियाबाद के निवासी थे। इन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। इसमें एक तेलंगाना, एक आंध्र प्रदेश एक गाजियाबाद के निवासी में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
हालांकि लखनऊ से चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की बातें कही जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज ने तीन ही रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। जनपद में पहली बार एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप की स्थिति है।
जिला प्रशासन की ओर से मुबारकपुर में जहां से लोग पकड़े गए थे उसके आसपास सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कस्बे को पहले ही सील किया जा चुका है। वहां से किसी को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है।