Varanasi News: नगर निगम की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। पार्क में बच्चों के खिलाने के लिए अत्याधुनिक मशीन, योग के लिए स्थान और सेल्फी प्वाइंट तैयार किया जाएगा। इसमें 2 करोड़ की लागत आ सकती है।
नगर निगम वाराणसी शहर के 62 पार्कों को जल्द ही विकसित करने जा रहा है। जिन पार्कों में पौधे सूख गए हैं, वे सभी पार्क जल्द ही हरे भरे नजर आएंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही कुछ पार्कों का अलग-अलग थीम पर विकास किया जाएगा। इनमें यूपी दर्शन पार्क, औषधि पार्क, टायर पार्क आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र ने बताया कि तैयारी की जा रही है। पार्कों को चिह्नित किया जा रहा है, किस-किस पार्क को किस थीम पर तैयार किया जाएगा इसका चयन अभी नहीं हुआ है। शासन से जैसी ही परमिशन मिल जाएगी। काम शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभी हमारे ऑफिस के पास हर्बल पार्क है। जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इसको देखते हुए औषधि पार्क बनाया जाना है। पार्क में अश्वगंधा, एलोवेरा समेत कई आयुर्वेदिक पौधे लगेंगे, जो लोगों के लिए फायदे मंद होंगे।