Varanasi News: सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई। ऐसे में अब सेंट्रल जेल में कैदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सेंट्रल जेल में कैदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि जब वह रिहा हो तो आत्मनिर्भर और खुद का रोजगार शुरू कर सकें। सोमवार को पांच कंप्यूटर सेंट्रल जेल को मुहैया कराया गया। कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने किया। मेकिंग द डिफरेन्स फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक मिश्र व सचिव प्रिंस चौबे ने कंप्यूटर भेंट किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर की उपयोगिता रोजगार के हर क्षेत्र में आवश्यक है। कंप्यूटर प्रशिक्षण से हर कोई अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। कारागार की सदैव यहीं मंशा रही है कि कारागार में स्थापित उद्योगों एवं अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण में ज्यादा से ज्यादा बंदी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
साथ ही कौशल विकास मिशन की ओडीओपी व ओजेओपी योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को प्रमाण पत्र व टूल किट का भी वितरण किया गया। शुभारंभ के दौरान कारापाल वीरेंद्र कुमार वर्मा, उप कारापाल अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, कारागार प्रशिक्षक आरके गुप्ता आदि रहे।