फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घोसी सांसद ने की मऊ से वंदे भारत चलाने की मांग, सदन में उठाया ये खास मुद्दा; रेल मंत्री से कही ये बात

Tue, 18 Mar 2025 04:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले के घोसी सांसद ने वंदे भारत चलाने की मांग की है। उन्होंने सदन में रेलवे स्टेशन पर पेयजल समस्या समेत कई मुद्दों को उठाया। कहा कि लगातार इन मुद्दों को सदन में उठाता रहूंगा। 
विज्ञापन
घोसी सांसद राजीव राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में अपनी बात रखते हुए वहां मौजूद रेल मंत्री के सामने मऊ रेलवे स्टेशन के निर्माण में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा सईदी मार्ग के बदहाली का मुद्दा उठाया। घोसी सांसद ने पिछले वादों को ना पूरा करने पर रेल मंत्री पर तंज कसा। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मऊ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की बात का जिक्र करते हुए कहा कि उनके संज्ञान में आया कि पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर पीछे की बोगी वाले यात्रियों को पानी पीने के लिए सबसे आगे लगे ट्रेन के इंजन के पास आना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन छूटने का खतरा बराबर बना रहता है।

आगे कहा कि इस बाबत मैंने पत्र भी लिखा था, जिस पर कोई समुचित कार्यवाही अब तक नहीं की गई है। घोसी सांसद ने रेल मंत्री से मांग किया कि मऊ रेलवे स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने बदहाल सईदी सड़क पर कटाक्ष किया। वहीं सदन में मौजूद रेल मंत्री तथा रेल राज्य मंत्री को इंगित करते हुए घोसी सांसद ने कहा कि मैं विभिन्न प्रस्ताव को आप तक भेजता हूं लेकिन आप द्वारा उसको पूरा करने में लगातार असमर्थता दी जाती है। 
विज्ञापन


घोसी सांसद ने कहा जब तक घोसी लोकसभा वासियों के लिए आप कुछ कर नहीं देते, शताब्दी ट्रेन, राजधानी ट्रेन, जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों को मऊ से जोड़ नहीं देते, मैं इन मुद्दों को सदन में लगातार उठाता रहूंगा, क्योंकि मैं घोसी की जनता के प्रति जवाब देह हूं। बोले कि वंदे भारत जो कई घंटे वाराणसी में खड़ी रहती है उसे मऊ जक्शन तक बढ़ा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें