वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने सोशल मीडिया टीम की समीक्षा की
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में सोशल मीडिया टीम की बैठक की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के माध्यम से प्राधिकरण की जनसंपर्क प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा जिससे नागरिकों के साथ संवाद और अधिक सक्रिय, सहज एवं परिणाममुखी बनाया जा सके। इनके जरिये आने वाली शिकायतें जल्द दूर होंगी।
उन्होंने सीएमएस पोर्टल और सिटीजन एप की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.vdavns.com की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्राप्त जन शिकायतों एवं सुझावों को संबंधित अनुभागों में तत्काल प्रेषित करते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ताकि, नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से किया जा सके। सीएमएस पोर्टल एवं सिटीजन एप की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को नागरिक सुविधा, पारदर्शिता एवं सुशासन के सशक्त माध्यम के रूप में और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त डाटा एवं सूचनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवश्यकतानुसार इसे अपडेट एवं सुधार के लिए भी निर्देश दिए।