फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत, बीएचयू के छात्र ने पीएम से मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 03 Dec 2019 10:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : BHU
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बीएचयू के विभिन्न विभागों में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत प्रधानमंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से की गई है। इसमें दर्शनशास्त्र विभाग में एससी संवर्ग के आरक्षित वर्ग के एक अभ्यर्थी ने पीएम को भेजे पत्र में अयोग्य करार देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


बताया कि केवल दर्शनशास्त्र ही नहीं बल्कि ऐसे कई विषय हैं, जिनमें अभ्यर्थियों के पास सभी योग्यता होने के बाद भी उनके साथ ऐसा किया गया है। जिन विभागों में इस तरह के मामले सामने आए हैं, उसमें अर्थशास्त्र विभाग, कला इतिहास विभाग, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के धर्मागम विभाग आदि विभाग शामिल हैं। अभ्यर्थी ने पीएम से दुबारा साक्षात्कार कराने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जीने से कोई फायदा नहीं होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें