फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पत्नी के दो पैन कार्ड रखने की शिकायत, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के लिए-
विज्ञापन

पत्नी के दो पैन कार्ड रखने की शिकायत, चार पर मुकदमा
- अदालत के आदेश से अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर दर्ज किया गया मुकदमा

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। फर्जी तरीके से दो पैन कार्ड रखने, जानकारी छुपाने, पैसे ऐंठने और धोखाधड़ी करने समेत अन्य मामलों में अधिवक्ता ने अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश से की गई है।
भेलूपुर निवासी अधिवक्ता जयदीप चक्रवर्ती के अनुसार उनकी शादी साल 2005 में आजमगढ़ के सिविल लाइन की अद्वितिया साहा के साथ हुई थी। पत्नी अपने मायके वालों की बातों में आकर साल 2008 में उनकी मां और भाई के साथ ही उन पर बेबुनियाद आरोप लगाई। इसके बाद मायके चली गई। पत्नी और बच्चे को पाने के लिए कोर्ट से उन्होंने गुहार लगाई। एक दिन पत्नी के मायके से उसके पिता दीपक साहा, भाई दीप्तजन साहा और अनिल कुमार उनके घर आए। तीनों ने उनकी वृद्ध मां से मारपीट की। इस मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में उन्हें पता लगा कि उनकी पत्नी अद्वितिया साह्य ने उनके पते से दो पैन कार्ड बनवाया है। पहला पैन कार्ड अति साहा जबकि दूसरा अद्वितिया साहा के नाम से है। पैन कार्ड के जरिया वह धोखाधड़ी कर रही है। पत्नी शिक्षिका है और उसका वेतन 45 हजार रुपये के करीब है। फर्जी पैन कार्ड लगाकर वह रिकाॅर्ड छिपा कर आयकर विभाग को चपत लगा रही है। इतना ही नहीं कोर्ट को भी गुमराह कर रही है और कूटरचित पैन कार्ड के आधार उनसे भरण-पोषण की मांग कर रही है। कूटरचित पैन कार्ड के आधार पर पीएफ, आयकर रिटर्न और बैंक खाता संचालित करती हैं। उनके ससुराल वालों ने उनके फेसबुक को हैक कर 49 लोगों को तीन मिनट 57 सेकेंड का अश्लील वीडियो भेजा। इससे उनका सम्मान और गरिमा धूमिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें