फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारतीय ज्ञान परंपरा की परीक्षा देंगे 1.60 लाख विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने और विद्यार्थियों को देश की प्राचीन बौद्धिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परंपरा की परीक्षा कराई जाएगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को भारत बौद्धिक्स 2.0 नेशनल एग्जामिनेशन-2026 का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि परीक्षा में केवल संस्कृत या पारंपरिक शास्त्रों के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि कला, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा का आयोजन भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 1.60 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इसका उद्देश्य भारतीय दर्शन, ज्ञान-विज्ञान, कला, संस्कृति और बौद्धिक परंपराओं को नई पीढ़ी की शिक्षा से जोड़ना है। परीक्षा 21 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों की जानकारी और समझ के आधार पर तैयारी करनी होगी। ेे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें