फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 15 मई तक 24 घंटे चलेेंगे : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संकट काल में बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मंगलवार को सभी अस्पतालों के चिकित्सकों की एक साथ बैठक हुई। इसमें एमएलसी और कोविड प्रभारी एके शर्मा ने कहा कि अब हमें गुड टू बेटर करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 15 मई तक 24 घंटे पूरी क्षमता से चलाया जाए। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करते हुए शिफ्ट में ड्यूटी करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर अगले 10 दिनों तक जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ-साथ पीएचसी, सीएचसी इस प्रकार कार्य करेंगे तो कोरोना पर ब्रेक लगाने में हम सक्षम होंगे और मरीजों की संख्या कम से कम कर सकेंगे।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि जो निजी अस्पताल आर्थिक रूप से सक्षम हों और लिक्विड आक्सीजन प्लांट अपने अस्पताल में स्थापित कराना चाहें तो प्रशासन के सहयोग से लगवा सकते हैं। उन्होंने सभी अस्पतालों को रिसेप्शन काउंटर पर अस्पताल का स्टेटस, खाली बेडों की संख्या, आक्सीजन की उपलब्धता, आईसीयू बेड, भर्ती मरीजों की संख्या, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या आदि का विवरण डिस्प्ले बोर्ड पर प्रतिदिन अपडेट करते हुए दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के लिये लगातार सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ अब इलाज को क्वालिटेटिव, एडमिनिस्ट्रेटिव और मेडिकली मजबूत करने पर बल दिया जाए। हम अपने अच्छे प्रयास से जितने ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचा पाएंगे, हमारा लोगों में विश्वास कायम होगा और आत्म बल भी बढ़ेगा। कुछ अस्पतालों की इलाज से संबंधित बिलों को अधिक बढ़ाकर वसूलने की जानकारी पर उन्होंने वास्तविक खर्चों के बिल वसूलने और मरीजों से सह्रदयता से पेश आने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि वैक्सिनेशन केंद्रों पर भीड़ लगने और लोगों द्वारा बिना पंजीकरण पहुंच कर वैक्सीन लगाने की मांग करने वालों को नियंत्रित करने के लिए उन केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों में कोरोना लक्षण वाले मरीजों को कोरोना मेडिसिन किट घर पर उपलब्ध कराने में लगी टीमों की जानकारी दी गई। इसके अलाव अस्पतालों में आक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराने, आक्सीजन सिलिंडर के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें