वाराणसी। संगीत सभा काशी ने नाद ब्रह्म के पुरोधा पंडित किशन महाराज जी की 13वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय ऑनलाइन स्वरांजली के मध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कोरोना संक्रमण के कारण कलाकारों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई। मंगलवार को पंडित अरविंद आजाद का एकल तबला वादन हुआ। पंडित किशन महाराज जी के शिष्य अरविंद महाराष्ट्र से ऑनलाइन जुड़े। बनारस घराने के पारंपरिक पराल से अपने कार्यक्रम का प्रारंभ कर कायदा, बांट, रेला, अंगुस्ताना, गत, फरद, टुकड़ा वगैरह की बेहतरीन प्रस्तुति दी। संचालन सौरव चक्रवर्ती, सूत्रधार देवनारायण मिश्र तथा संयोजन पंडित पूरण महाराज ने किया।