फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीड़ वाले इलाकों में करते थे टप्पेबाजी...10 शातिर अरेस्ट, वाराणसी पुलिस व SOG ने की कार्रवाई; दर्ज हैं FIR

Wed, 08 Apr 2026 05:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
कैंट पुलिस स्टेशन में 10 टप्पेबाज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। थाना कैंट पुलिस और एसओजी 01 की संयुक्त टीम ने इस गिरोह को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एक्सयूवी 700 (कीमत करीब 18 लाख रुपये) बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत यह कार्रवाई की गई। इस अभियान की निगरानी पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट सर्किल द्वारा की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से अलग-अलग राज्यों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र मिश्रा, मृत्युंजय कुमार सिंह, कुनाल कुमार तिवारी, राजू पांडेय, राजेश्वर तिवारी, राहुल तिवारी, सूरज तिवारी, संजय तिवारी, रिक्की तिवारी उर्फ अनिकेत और मुकुल तिवारी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को झांसा देकर पैसे और कीमती सामान पार करने में माहिर था। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है और अन्य राज्यों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें