फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों और आरओबी के कामों को परखने मौके पर पहुंचे कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सेतु निगम के निर्माणाधीन आरओबी आशापुर, कपसेठी, कज्जाकपुरा तथा वरुणा नदी पर बन रहे पुल कालिका धाम, कोनिया का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। कपसेठी आरओबी के निरीक्षण में कमिश्नर ने कार्य की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की। 38.10 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत इस आरओबी में 45 फ़ीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने आरओबी के ऊपर बरसाती पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था करने, सर्विस रोड समुचित व उपयोगी बनाने व सेफ्टी मेजर को अपनाते हुए निर्धारित समय 21 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 19.13 करोड़ रुपए लागत से निर्माणाधीन कालिका धाम वरुणा पुल का कार्य चल रहा था इसमें तीन स्पान बन गए हैं एक और बनना है। आशापुर आरओबी के निरीक्षण में पाया गया कि तेजी से कार्य चल रहा था। 75 फ़ीसदी कार्य पूर्ण भी हो चुका है। कमिश्नर ने सर्विस लेन प्राथमिकता पर बनाने का निर्देश दिया और कहा, इससे आवागमन में सुविधा होगी।
26.21 करोड़ रुपये लागत से 100 मीटर लंबे निर्माणाधीन कोनिया घाट वरुणा पर पुल के निरीक्षण में पाया गया कि मौके पर कार्य बंद था। सेतु निगम के अभियंता ने बताया कि नदी में पानी बढ़ने से कार्य रोका गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। कज्जाकपुरा आरओबी के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अभियंता ने बताया कि इसमें बीच में सीवर लाइन आ रही है, इसलिए रिवाइज्ड इस्टीमेट व डिजाइन शासन को भेजी जा रही है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इसमें अच्छे एक्सपर्ट से सुझाव लेकर संशोधित लेआउट करने जोर दिया, ताकि आरओबी बनाने के बाद कोई परेशानी नहीं आए और आरओबी की उपयोगिता सफल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें