फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नाव हादसे के बाद कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट, सादे वर्दी में निकले एसीपी; लापरवाही करते दिखे कई नाविक

Fri, 20 Feb 2026 11:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में नाव हादसे के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार को एसीपी गौरव कुमार सादे वर्दी में अस्सी घाट पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान कई नाविकों को मनमानी करते देखा। 
विज्ञापन
एसीपी गौरव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बीते दिनों तुलसी घाट के सामने गंगा में हुए नाव हादसे के बाद वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम भेलुपुर एसीपी गौरव कुमार सादे वर्दी में बिना पुलिस हमराह के अस्सी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने पहले घाट पर घूमकर नियम के विरुद्ध नाव का संचालन करने वाले नाविकों को चिह्नित किया। इसके बाद नाव पर सवार होकर एसीपी गंगा में निकले, जहां मोबाइल में फोटो और वीडियो के माध्यम से मनमानी कर रही कई नाव चालकों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुट गए। 
विज्ञापन


एसीपी गौरव कुमार ने बताया की लगातार पर्यटकों के संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जो पर्यटक नाव से गंगा में घूमते हैं उनके लिए एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि नाविक बिना लाइफ जैकेट के या क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर आज औचक निरीक्षण में कई नाव चालक नियमों की अनदेखी करते दिखे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि बीते दिनों मोटर बोट की टक्कर के बाद एक नाव गंगा में डूब गई थी। इस दौरान नाव पर सवार पांच लोगों को किसी तरह रेस्क्यू किया गया था। नाव पर सवार लोगों में लाइफ जैकेट नहीं पहना था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें