फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईवे पर खड़े ट्रक, बिना फिटनेस वाली स्कूली बसों पर करें कार्रवाई; कमिश्नर ने दिए ये निर्देश

Wed, 15 Oct 2025 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि हाईवे पर खड़े रहने वाले ट्रकों, बिना फिटनेस वाली स्कूली बसों पर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने मानक के अनुरूप न होने/अवैध/बिना फिटनेस प्रमाण पत्रों के चलने वाले स्कूली वाहनों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति न दी जाए। 

विज्ञापन


विशेष तौर से गाजीपुर के परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्थाओं को चिह्नित ब्लैक स्पॉटों का निरीक्षण कर सुधारा करने को कहा। एडीसीपी यातायात को हाईवे के अवैध कट का निरीक्षण कर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों पर भी प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देश दिए। 

रामनगर के विश्वसुंदरी पुल के पास साइनेज और सर्विस लेन के कार्यों और कपसेठी के सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर व टी जंक्शन अहेड संबंधी साइनेज के कार्य को पूरा करने को कहा। मंडलायुक्त ने मंडल के जिलों में हिट एंड रन मोटर दुर्घटना में सहायता के रूप में मिलने वाली दो लाख की प्रतिकर धनराशि का लाभ दुर्घटना प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कहा कि दुर्घटना प्रभावित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मीटिंग में बुलाकर प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए। सरकार ने ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राहगीर योजना शुरू की है। इसके तहत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मंडल के सभी जिलों से दुर्घटना के संबंध में थानों में कितने एफआईआर दर्ज हुए और कितने में एफआर लगाया गया का विवरण अगली बैठक में देने को कहा। थानों को पत्राचार करने का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें