फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे तीन अधिकारी, वेतन रोकने के साथ कमिश्नर ने मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 19 Dec 2022 10:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें उप निदेशक पर्यटन, अधीक्षण अभियंता-सिंचाई निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता-सिंचाई निर्माण विभाग गैरहाजिर रहे। 
विज्ञापन
कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कमिश्नरी सभागार में आगामी तीन-चार माह में लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कमिश्नर ने गैरहाजिर उप निदेशक पर्यटन, अधीक्षण अभियंता-सिंचाई निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता-सिंचाई निर्माण विभाग का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सीरगोवर्धन निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने पर उप निदेशक पर्यटन से अलग से स्पष्टीकरण मांगा। 

विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर ने सेतु निर्माण निगम के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। खजुरी कालोनी में निर्माणाधीन टैंक, ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की प्रस्तुति के दौरान उपस्थित न होने पर राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक का वेतन रोकने और जेई को संबंधित परियोजना की पूरी जानकारी न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

गलियों, मंदिरों और वॉल पेंटिंग से संबंधित कार्य समय पर पूरा न होने पर डीएम ने नाराजगी हाजिर की। कहा कि यदि काम जल्द पूरे नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों से रिकवरी कराई जाएगी। 

विज्ञापन

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने कहा कि विभागीय अभियंता की मौजूदगी में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्मार्ट सिटी के नमो घाट के दूसरे और तीसरे चरण काम कराने को कहा। स्मार्ट सिटी के महमूरगंज, राजघाट स्कूल को 31 दिसंबर तक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने को कहा।
विज्ञापन

एनएचएआई को वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग को मार्च 2023 तक पूरा कराने का निर्देश दिया। सेतु निर्माण निगम को भूमि अधिग्रहण करने को कहा। कमिश्नर ने सभी कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि निर्माण कार्य के दौरान कहीं पर भी मलबा सड़क पर बिखरा न मिले और न ही यातायात बाधित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें