फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉलोनाइजर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, शूटरों को असलहा सप्लाई करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 10:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले की पुलिस ने कॉलोनाइजर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान शूटरों को असलहा सप्लाई करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सारनाथ के सिंहपुर में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मुकीम को पुलिस ने फरीदपुर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुकीम ने ही बदमाशों को असलहा सप्लाई किया था। अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया की कालोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या की साजिश मुख्य आरोपी मुकीम ने ही रची थी। शूटरों को असलहा सप्लाई किया था। तफ्तीश में जुटी टीम को सूचना मिली कि फरीदपुर में मुख्य आरोपी मुकीम शूटरों को रुपये की लेनदेन के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें: कॉलोनाइजर हत्याकांड: IAS बनना चाहते थे महेंद्र...UPSC की परीक्षा भी दी थी, 2000 कैमरे खंगाले गए; 10 टीमें गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी की टीम ने घेराबंदी की तो मुकीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम के पैर में गोली लगी है। अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें